Tuesday, 19 May 2026

DDA का रिश्वतखोर विजिलेंस अफसर दीपक यादव गिरफ्तार

इंद्र वशिष्ठ, 
सीबीआई ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के असिस्टेंट विजिलेंस अफसर दीपक यादव और एमटीएस तरुण को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 
सीबीआई ने डीडीए के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर  की शिकायत के आधार पर दिल्ली विकास प्राधिकरण के आरोपी असिस्टेंट विजिलेंस अफसर दीपक यादव के खिलाफ 18 मई को मामला दर्ज किया। आरोप है कि असिस्टेंट विजिलेंस अफसर दीपक यादव ने शिकायतकर्ता के खिलाफ विजिलेंस मामले में शिकायतकर्ता के मूल विभाग को अनुकूल जवाब भेजने के लिए 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद, आरोपी 3 लाख रुपये रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया। 
सीबीआई ने 18 मई को जाल बिछाकर असिस्टेंट विजिलेंस अफसर दीपक यादव को डीडीए के एमटीएस तरुण के माध्यम से रिश्वत की कुल राशि तीन लाख में से आंशिक भुगतान के रूप में 50 हज़ार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

No comments:

Post a Comment