Tuesday, 8 July 2025

नोएडा में बैठ कर विदेशियों से साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार : सीबीआई


नोएडा में बैठ कर विदेशियों से साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार 



इंद्र वशिष्ठ, 
सीबीआई ने यू.के. और ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में नोएडा में फर्स्टआइडिया नाम से संचालित सिंडिकेट के कॉल सेंटर के मुख्य संचालक,पार्टनर निशांत वालिया को गिरफ्तार किया है। 
सीबीआई ने नोएडा में तीन स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र से संचालित एक  धोखाधड़ी कॉल सेंटर भी शामिल है। ऑपरेशन को पीड़ितों के समय क्षेत्रों के साथ सावधानीपूर्वक समयबद्ध किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप छापे के दौरान चल रही लाइव घोटाले की कॉल का पता चला।

सीबीआई के अनुसार यह गिरोह खुद को माइक्रोसॉफ्ट सहित प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों के तकनीकी सहायता कर्मचारी बता कर लोगों को ठगता था। ये ठग/जालसाज विदेशी नागरिकों को यह कह कर फंसाते थे कि उनके डिवाइस से छेड़छाड़ की गई है, और गैर-मौजूद तकनीकी मुद्दों को हल करने की आड़ में पैसे ऐंठ रहे थे।
सीबीआई ने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई), राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (यूके) और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर सिंडिकेट के संचालन और स्थानों का पता लगाया।

तलाशी के दौरान, सीबीआई ने उन्नत कॉलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, पीड़ितों को धोखा देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्क्रिप्ट और धोखाधड़ी और जबरन वसूली के पैमाने को उजागर करने वाले दस्तावेजों सहित व्यापक सबूत जब्त किए। फर्स्टआइडिया नाम से संचालित सिंडिकेट का कॉल सेंटर तकनीकी रूप से परिष्कृत पाया गया, जिससे सीमा पार गुमनामी और बड़े पैमाने पर पीड़ितों को निशाना बनाना संभव हो गया।



Saturday, 5 July 2025

डंकी रूट से अमेरिका ले जाने वाले 2 मानव तस्कर गिरफ्तार : एनआईए


डंकी रूट से अमेरिका ले जाने वाले 2 मानव तस्कर गिरफ्तार : एनआईए


इंद्र वशिष्ठ, 
एनआईए ने डंकी रूट से लोगों को अमेरिका ले जाने वाले दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। 
एनआईए के अनुसार हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में दो स्थानों पर तलाशी के बाद  धर्मशाला, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के सनी उर्फ ​​सनी डोनकर और रोपड़ (पंजाब) के शुभम संधाल उर्फ ​​दीप हुंडी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। हवाला कारोबारी शुभम वर्तमान में पीरागढ़ी, दिल्ली में रह रहा था। ये दोनों इस साल मार्च में गिरफ्तार किए गए मानव तस्कर गगनदीप सिंह उर्फ ​​गोल्डी के सहयोगी हैं।
100 से ज्यादा लोगों को भेजा-
तिलक नगर, दिल्ली निवासी गगनदीप को एक पीड़ित की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था, जिसे कुख्यात डंकी रूट से अवैध रूप से अमेरिका ले जाया गया था और इस साल फरवरी में उसे वापस भारत भेज दिया गया था। 
एनआईए को जांच में पता चला कि गगनदीप सिंह उर्फ ​​गोल्डी प्रत्येक व्यक्ति से वैध कानूनी वीजा पर उन्हें अमेरिका भेजने के नाम पर करीब 45 लाख रुपये लेता था। इसके बाद वह उन्हें अवैध तरीके से स्पेन, अल-साल्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिको सहित कई देशों के रास्ते कठिन यात्रा पर भेज देता था। गिरफ्तार होने से पहले उसने 100 से अधिक लोगों को इस अवैध तरीके से अमेरिका भेजा था। 
पैसे के लिए प्रताड़ित-
सनी, गगनदीप सिंह का मुख्य सहयोगी/डोनकर है। उसने डंकी मार्ग पर पीड़ितों की यात्रा के इंतजाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पीड़ितों को रास्ते में डोनकर और एजेंटों द्वारा अधिक पैसे वसूलने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शुभम संधाल उर्फ ​​दीप हुंडी हवाला कूरियर ऑपरेटर है। गगनदीप ने पीड़ितों से लिए गए पैसे का कुछ हिस्सा लैटिन अमेरिका में स्थित डोनकरों को हस्तांतरित करने के लिए उसका इस्तेमाल किया।
डंकी रूट क्या है-
डंकी रूट- अवैध तरीके से विदेश जाने के लिए जो रास्ता अपनाया जाता है उसे डंकी रूट कहते हैं। 
डंकी शब्द पंजाबी भाषा के 'डुंकी' से आया है, जिसका अर्थ एक स्थान से दूसरे स्थान पर कूदना होता है। सीमा नियंत्रण से बचने के लिए यह एक जोखिम भरी और लंबी यात्रा होती है। इसमें खराब मौसम, भूख, बीमारी, दुर्व्यवहार और कभी-कभी मौत का भी सामना करना पड़ता है। इस रूट से विदेश यात्रा करने वालों को मानव तस्करों को अच्छी खासी रकम चुकानी पड़ती है। यह रकम लाखों में होती है। दिसंबर 2023 में डंकी रूट तब सुर्खियों में आया था जब फ्रांस ने दुबई से निकारागुआ जा रहे 303 भारतीय यात्रियों वाले एक चार्टर विमान को मानव तस्करी के संदेह में रोक दिया था। इनमें से ज्यादातर को वापस भारत भेज दिया गया था। 
फरवरी 2024 में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने डंकी रूट से अमेरिका जाने वाले भारतीयों के बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जो डंकी रूट अपनाकर अमेरिका गए थे, उनके परिवारों ने बताया था कि मानव तस्कर दिल्ली और मुंबई से प्रवासियों को टूरिस्ट वीजा पर यूएई ले जाते हैं। वहां से उन्हें वेनेजुएला, निकारागुआ और ग्वाटेमाला जैसे लैटिन अमेरिका के कई ट्रांजिट बिंदुओं से होकर अमेरिका-मेक्सिको सीमा तक पहुंचाया जाता है। वहां इन लोगों को हैंडलर की ओर से यह भी बताया जाता है कि सीमा पार करते समय पकड़े जाने पर कैसे उत्पीड़न का हवाला देकर शरण का दावा किया जाए। 




रोहतक में हत्या करने वाले हिमांशु भाऊ गिरोह के दो बदमाशों का दिल्ली में 'एनकाउंटर', पुलिस की गोली से बदमाश घायल, रिवाल्वर, पिस्तौल,कारतूस बरामद। गोली का जवाब गोली

हरियाणा में हत्या करने वाले भाऊ गिरोह के दो बदमाश दिल्ली में गिरफ्तार



इंद्र वशिष्ठ, 
चेतावनी- आसपास के राज्यों में हत्या,वसूली के लिए फायरिंग जैसे सनसनीखेज अपराध करने वाले बदमाश छिपने या वारदात करने के लिए दिल्ली का रुख न करें, वरना उनकी जान भी जा सकती है। 
लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाले बदमाशों की गोली का जवाब पुलिस गोली से देने लगी है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने हरियाणा में सनसनीखेज हत्या के मामले में वांटेड दो बदमाशों को कथित एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। हिमांशु भाऊ गिरोह के इन दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है।
 इनके पास से दो पिस्तौल/रिवाल्वर, कारतूस और चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है। 

स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि आज तड़के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में हिमांशु भाऊ गिरोह के मोहित वशिष्ठ निवासी गाँव माडोदी जाटान, रोहतक और भूमित मलिक निवासी गाँव मोखरा, रोहतक को गिरफ्तार किया गया। हरियाणा पुलिस को सनसनीखेज हत्या के मामले में इन दोनों की तलाश थी। 
एनकाउंटर-
स्पेशल सेल (उत्तरी रेंज) के डीसीपी अमित कौशिक, एसीपी राहुल की देखरेख/ नेतृत्व में गठित इंस्पेक्टर अनुज नौटियाल की टीम ने एक सूचना के आधार पर आज तड़के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बाइक सवार इन बदमाशों को रुकने का इशारा किया। 
पुलिस के अनुसार  बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
गैंगवार-
हिमांशु भाऊ के कहने पर इन दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ एक जून 2025 को रिटौली गाँव, रोहतक( शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र) में जेल में बंद बदमाश अंकित उर्फ़ बाबा के चाचा अनिल की हत्या कर दी।
अंकित ने 2022 में हिमांशु के चचेरे भाई रोहित उर्फ ​​बजरंग और उसके ताऊ की हत्या की थी। 
इस हत्याकांड में अनिल भी गिरफ्तार हुआ था और कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। 
अनिल की हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी दीपक धनखड़ को स्पेशल सेल ने तीन जून को दिल्ली के बेगम पुर इलाके में कथित एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। दीपक के भी पैर में गोली थी। 
अमेरिका से गिरोह चला रहा-
स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि हिमांशु भाऊ और अंकित रोहतक के रिटौली गाँव के है। गाँव में दुश्मनी के कारण दोनों ओर के अनेक लोग मारे जा चुके हैं। 
हिमांशु भाऊ और उसका चचेरा भाई साहिल अमेरिका में बैठ कर हरियाणा में वारदात करवा रहे हैं। यह गिरोह हत्या और जबरन वसूली की अनेक वारदात में शामिल है। 
बदमाश मारे गए-
हिमांशु भाऊ गिरोह का बदमाश अजय उर्फ गोली पिछले साल नवंबर में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के हाथों मारा गया। 
साल 2024 में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भाऊ गिरोह के तीन बदमाशों को हरियाणा में मार गिराया। 



Thursday, 3 July 2025

New Criminal Laws:The journey from reporting crime to police till decision of the Court of law: A Glimpse at Bharat Mandapam Exhibition


New Criminal Laws: The Journey from Reporting a Crime to the Final Court Decision



Inder Vashisth

New Delhi, To mark the first anniversary of the implementation of the new criminal laws—the Bharatiya Nyaya Sanhita, Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, and Bharatiya Sakshya Adhiniyam, which came into force on 1st July 2024—a week-long exhibition has been organised at Bharat Mandapam, New Delhi, from 1st July to 6th July 2025.

Joint Commissioner of Delhi Police (Crime Branch ) Surendra Kumar said this exhibition aims to create widespread awareness about the key features of the new legal framework and to showcase the seamless technological and institutional synergy among the five foundational pillars of the criminal justice system—Police, Hospitals, Forensic Departments, Prosecution, and Courts.

Immersive and Interactive Demonstrations:
The exhibition is designed to provide an immersive experience through a combination of audio-visuals, animations, and live play-acting, bringing to life the entire journey of a criminal case—from the initial receipt of a crime call to the investigation, evidence collection, trial, and even the appeal process.
The exhibition has been thoughtfully divided into nine thematic stations, each representing a stage in the criminal justice chain. These stations effectively illustrate the transformation brought by the new laws and the integration of advanced digital tools in day-to-day law enforcement and judicial proceedings.

Some major features highlighted in the exhibition include:

Mandatory Visit of Forensic Experts: In all cases involving offences punishable with more than 7 years of imprisonment, it is now mandatory for forensic experts to visit the scene of the crime, enhancing the scientific rigour of the investigation.

Use of eSakshya: Digital collection and storage of evidence using the eSakshya platform, ensuring tamper-proof handling and admissibility in court.

eForensics 2.0 Integration: Through CCTNS, exhibits are now electronically sent to Forensic Laboratories for analysis, reducing delays and improving efficiency.

MedLEaPR for MLC and Post Mortem Reports: The MedLEaPR application enables hospitals to directly send post-mortem reports to investigating agencies via CCTNS, ensuring secure and speedy exchange of medical evidence.

Extended Window for Police Custody Remand: Investigating officers can now seek police custody of an accused at any time within the first 60 days of arrest, rather than the earlier rigid time window.

Digital Sharing of Draft Chargesheets: Through Object Storage, draft chargesheets can be shared with the prosecution without file size limitations, streamlining the scrutiny process.

Video Conferencing for Recording Evidence: Witnesses can now depose through video conferencing, reducing logistical constraints and increasing safety.

Biometric and Facial Recognition Tools: Use of NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) and Chitrakhoji (facial recognition) to identify repeat offenders more effectively.

Trial in Absentia: The new laws provide for trial in absentia in specific circumstances, addressing long-standing delays due to absconding accused persons.

Jail Superintendent’s Duty for Bail Applications: Undertrial prisoners who have undergone 1/3rd of the maximum sentence for the offence are now entitled to have their bail applications moved proactively by the Jail Superintendent.
This exhibition highlights the progressive legal reforms undertaken to strengthen the justice delivery system. 
The exhibition is open to the public and stakeholders across law enforcement, legal services, academia, and civil society. It offers a first-hand look at how the new criminal laws are transforming the justice system—from punishment to procedural precision—with an emphasis on victims’ rights, evidence-based investigation, and digital efficiency.




Tuesday, 1 July 2025

55 लाख रुपए की रिश्वत का लेन देन करते 3 डॉक्टरों समेत 6 गिरफ्तार : सीबीआई


55 लाख रुपए की रिश्वत का लेन देन करते 3 डॉक्टरों समेत 6 गिरफ्तार : सीबीआई



इंद्र वशिष्ठ, 
सीबीआई ने रिश्वत लेकर अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट  देने के आरोप में तीन डॉक्टरों और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इनको 55 लाख रुपए की रिश्वत का लेन देन करते हुए बेंगलुरु में गिरफ्तार किया। 
सीबीआई ने नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ के श्री रावतपुरा सरकार आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के पदाधिकारियों, निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों और अन्य बिचौलियों के खिलाफ रिश्वत के बदले मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए आयोजित वैधानिक निरीक्षण प्रक्रिया में हेराफेरी करने का मामला दर्ज किया है। नामित मूल्यांकनकर्ताओं ने कथित तौर पर अवैध रिश्वत के बदले विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को अनुकूल रिपोर्ट दी।
सीबीआई ने जाल बिछाया और छह व्यक्तियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे 55 लाख रुपए की रिश्वत राशि का लेन-देन कर रहे थे। निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों द्वारा मांगे जाने पर रिश्वत की राशि बेंगलुरु में पहुंचाई गई।
आरोपियों द्वारा निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों को अवैध रूप से प्रभावित करके प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए विभिन्न तौर-तरीकों का इस्तेमाल किया गया था।

सीबीआई ने कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली। 

एफआईआर दर्ज कराने से तुरंत न्याय मिलेगा : गृह मंत्री अमित शाह


एफआईआर दर्ज कराने से तुरंत न्याय मिलेगा : गृह मंत्री अमित शाह 


इंद्र वशिष्ठ, 
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के पूर्ण रूप से क्रियान्वयन के बाद देश भर में कहीं भी दर्ज एफआईआर में तीन साल में सुप्रीम कोर्ट तक  न्याय मिल जाएगा, यह सुनिश्चित किया गया है। 
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नए आपराधिक कानूनों के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में आयोजित ‘न्याय प्रणाली में विश्वास का स्वर्णिम वर्ष’ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
एफआईआर से 3 साल में न्याय मिलेगा-
गृह मंत्री अमित शाह कहा कि नए कानूनों से ‘एफआईआर दर्ज करा कर क्या फायदा ’ की जगह ‘एफआईआर दर्ज करेंगे तो तुरंत न्याय मिलेगा’ का विश्वास बढ़ेगा। नए आपराधिक कानून आने वाले दिनों में भारतीय क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आमूलचूल रूप से बदल देंगे। पहले हमारी न्याय प्रणाली के सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी कि किसी को नहीं पता था कि न्याय कब मिलेगा। 
गृह मंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा 3 साल में इन कानूनों के पूर्ण रुप से क्रियान्वयन के बाद देश भर में दर्ज किसी भी एफआईआर में तीन साल में सुप्रीम कोर्ट तक न्याय मिल जाएगा। इन कानूनों में नागरिकों को न्याय दिलाने के तीनों महत्वपूर्ण अंगों - पुलिस, प्रॉसीक्यूशन और ज्यूडिश्यरी - को कई जगह पर समयसीमा से बांधा गया है। नए कानूनों में 90 दिनों में जांच पूरी करने, चार्जशीट दाखिल करने और चार्ज फ्रेम करने और जजमेंट देने का समय भी तय किया गया है। शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत पर की गई कार्रवाई से पुलिस अवगत कराएंगी।
7 साल और उससे अधिक सज़ा वाले हर अपराध में फोरेंसिक जांच को अनिवार्य कर दिया है और अब एनएएफआईएस का उपयोग भी बहुत अच्छे तरीके से होने लगा है। इसी प्रकार पोक्सो  के मामले में डीएनए का मिलान गुनाह करने वाले को किसी भी तरह से बचने की जगह नहीं देता है।
अमित शाह ने कहा कि इन कानूनों में बच्चो और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अलग अध्याय जोड़ा गया है। पहली बार आतंकवाद की व्याख्या की गई है और संगठित अपराध की भी व्याख्या कर कठोर दंड का प्रावधान किया गया है।  नए कानून में डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन का भी प्रावधान किया गया है जिससे सज़ा कराने की दर में बहुत वृद्धि होगी। 
अपराधी का बचना मुश्किल-
गृह मंत्री ने कहा कि नए कानूनों में तकनीक के आधार पर कई ऐसे प्रावधान भी किए गए हैं जिनके अमल में आने के बाद संदेह/ शंकाओं के आधार पर अपराध कर बच निकलने वाले लोगों के लिए कोई संभावना नहीं छोड़ी गई है। नई आपराधिक प्रणाली लागू होने के बाद हमारे देश की दोष सिद्धि दर बहुत आगे पहुंच जाएगी और गुनाहगार को निश्चित रूप से सज़ा मिलेगी। तीनों नए कानूनों पर पूर्ण अमल के बाद तकनीक के उपयोग के साथ हमारी न्याय प्रणाली विश्व की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली होगी।
 नए आपराधिक कानून अफोर्डेबल, एक्ससेबल और एप्रोचेबल होने के साथ ही न्यायिक प्रक्रिया को सरल, सुसंगत और पारदर्शी भी बनाएंगे। आने वाले दिनों में हमारा क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम एक नए युग में प्रवेश करेगा और इससे से लोगों के मन में निश्चित रूप तुरंत न्याय मिलने का विश्वास पैदा होगा।
लक्ष्य न्याय-
गृह मंत्री ने कहा कि पुराने कानूनों का मकसद अंग्रेज़ सरकार का लंबा शासन कराना और उनकी संपत्ति की रक्षा करना था। जबकि नए कानून बनाने का मकसद भारतीय नागरिकों के शरीर, संपत्ति और संविधानप्रदत्त सभी अधिकारों की रक्षा करना है। इन नए कानूनों का लक्ष्य दंड नहीं बल्कि न्याय देना है। 
न्याय प्रणाली का अध्ययन-
अमित शाह ने कहा कि लगभग 89 देशों की न्याय प्रणाली का अध्ययन कर और उनमें से तकनीक के उपयोग को कानूनी आधार देकर इन कानूनों में समावेश किया गया है।  इन कानूनों को भारतीय दृष्टिकोण से बनाया है। पहले के कानूनों को अंग्रेज़ों ने अपने शासन को लंबा चलाने के लिए इंग्लैंड की संसद में बनाया था जबकि नए आपराधिक कानून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में भारत की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए बनाए हैं। 

अमित शाह ने कहा कि पिछले एक साल में लगभग 14 लाख 80 हज़ार पुलिसकर्मियों, 42 हज़ार जेलकर्मियों, 19 हज़ार से अधिक न्यायिक अधिकारियों और 11 हज़ार से अधिक पब्लिक प्रॉसीक्यूटर्स का प्रशिक्षण हुआ है। हमने पिछले एक साल में लगातार रिव्यू बैठकें की हैं और 23 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों ने शत-प्रतिशत क्षमता निर्माण का काम पूरा कर दिया है। 11 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में ई-साक्ष्य और  ई-समन, 6 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में न्याय श्रुति और 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में सामुदायिक सेवा की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
 सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में इन कानूनों पर सबसे अच्छा और जल्दी अमल दिल्ली सरकार ने किया है।

जनता को अपने अधिकार पता हो-
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अकेले पुलिस और भारत सरकार का गृह मंत्रालय यह सब नहीं कर सकता। नए कानूनों के सफलतापूर्वक और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता और जनता को अपने अधिकारों की जानकारी होना बहुत जरूरी है।
सबसे बड़ा रिफार्म-
अमित शाह ने कहा कि जब भी इन कानूनों का विश्लेषण होगा, तब इन्हे आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा रिफॉर्म माना जाएगा क्योंकि जनता के अधिकारों की रक्षा करने वाली न्याय प्रणाली को पारदर्शी, लोकोपयोगी और समयबबद्ध बनाने से बड़ा रिफॉर्म कोई नहीं हो सकता।

 



Saturday, 28 June 2025

अफसरशाही का खामियाजा भुगत रहे CGHS लाभार्थी , स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अफसरशाही पर नकेल कसो, संवेदनहीन अफसरों ने त्री नगर की डिस्पेन्सरी अशोक विहार शिफ़्ट की

 स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा संवेदनहीन अफसरशाही पर नकेल कसो 

अफसरशाही का खामियाजा भुगत रहे सीजीएचएस लाभार्थी

सीजीएचएस की अफसरशाही: त्री नगर की  डिस्पेन्सरी अशोक विहार शिफ़्ट की



इंद्र वशिष्ठ, 
केंद्र सरकार के संवेदनहीन अफसरों ने त्री नगर में दशकों से मौजूद सीजीएचएस डिस्पेन्सरी को अशोक विहार स्थानांतरित कर सीजीएचएस लाभार्थियों से चिकित्सा सुविधाओं को दूर कर उनके लिए समस्या पैदा कर दी। 
संवेदनहीन नौकरशाही-
सीजीएचएस के वरिष्ठ नौकरशाह, लोगों खासकर बुजुर्गों/मरीजों के प्रति कितने संवेदनहीन और अमानवीय है इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली में त्री नगर स्थित सीजीएसएस की डिस्पेन्सरी को यहां से दिसंबर 2024 में अशोक विहार स्थानांतरित कर दिया गया। लगभग पांच दशक से त्री नगर के ओंकार नगर-सी इलाके में सीजीएचएस की यह डिस्पेन्सरी थी। यह डिस्पेन्सरी किराये की इमारत में थी। अगर डिस्पेन्सरी को स्थानांतरित करना बहुत ही जरूरी था, तो उसे त्री नगर में ही किसी दूसरी इमारत में स्थानांतरित किया जा सकता था। लेकिन त्री नगर की डिस्पेन्सरी को यहां से कई किलोमीटर दूर अशोक विहार में स्थानांतरित किया जाना किसी भी तरह सही/ उचित/ जायज/ तर्क संगत/ व्यवहारिक नहीं है। अशोक विहार में तो सीजीएचएस की एक डिस्पेन्सरी पहले से ही मौजूद है। उसी इमारत की पहली मंजिल पर त्री नगर की डिस्पेन्सरी शिफ़्ट कर दी गई। 
बुजुर्गों पर पहाड़ टूटा-
त्री नगर की डिस्पेन्सरी को अशोक विहार स्थानांतरित किए जाने से सभी लाभार्थियों,  खासकर बुजुर्गों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों को शारीरिक/ मानसिक रूप से तो कष्ट होता ही है, इसके अलावा रिक्शा आदि से एक बार अशोक विहार डिस्पेन्सरी आने जाने में ही उन्हें कम से कम दो सौ रूपये खर्च करने पड़ते हैं। मरीजों को इलाज/ दवा  के लिए एक महीने में कई- कई बार डिस्पेन्सरी जाना  पड़ता है। ऐसे में उन पर आर्थिक रूप से बहुत बोझ पड़ा है। असुविधा के अलावा समय अलग बर्बाद होता है। यही नहीं मुख्य सड़कों पर भारी ट्रैफिक के बीचों बीच से होकर अशोक विहार आना जाना बुजुर्गों के लिए जोखिम भरा भी है। उपरोक्त समस्याओं के कारण डिस्पेन्सरी जाने की बजाए कई बार लोग  बाज़ार से दवाई खरीदने को मजबूर है। 
समाधान-
त्री नगर में ही वर्धमान वाटिका के साथ ही  नगर निगम की इमारत में बुजुर्गों के लिए मनोरंजन केंद्र बनाया गया था, जो बंद रहता है। वर्धमान पार्क के साथ ही नगर निगम का समुदाय भवन भी है। इनमें किसी भी इमारत की किसी मंजिल को सीजीएचएस किराये पर लेकर वहां डिस्पेन्सरी स्थानांतरित कर सकती है। लेखू नगर में निगम के एक मैटरनिटी होम की इमारत भी है मैटरनिटी होम तो वहां से शिफ्ट हो चुका है। इस इमारत में भी सीजीएचएस डिस्पेन्सरी खोली जा सकती है।
इसके अलावा इलाके में खोजने पर डिस्पेन्सरी के लिए और भी बिल्डिंग/ इमारत किराये पर मिल सकती हैं। इसके अलावा डीडीए से इस इलाके में ही जमीन लेकर उस पर सीजीएचएस डिस्पेन्सरी के लिए इमारत बनाई जा सकती है। 
डायरेक्टर की भूमिका-
सीजीएचएस के डायरेक्टर सतीश वाई एच ने 31 दिसंबर 2024 को इस पत्रकार को बताया था कि त्री नगर डिस्पेन्सरी में रिपेयर का काम करने के लिए डिस्पेन्सरी को अस्थायी रूप से अशोक विहार शिफ़्ट किया गया है। दो- तीन महीने में रिपेयर का काम पूरा हो जाने पर वापस डिस्पेन्सरी यहां आ जाएगी। डिस्पेन्सरी को त्री नगर में ही किसी दूसरी इमारत में शिफ़्ट क्यों नहीं किया गया? इस पर डायरेक्टर का कहना था उसमें समय ज्यादा लगता। 
लेकिन अब 6 महीने बीत गए डिस्पेन्सरी वापस उस मकान में नहीं आई है। 
इस पत्रकार ने देखा कि जिस मकान में डिस्पेन्सरी थी वहां पर रिपेयर का तो कुछ भी काम किया ही नहीं गया। वैसे भी रिपेयर तो डिस्पेन्सरी शिफ़्ट किए बगैर भी की जा सकती थी। 
जिस मकान में यह डिस्पेन्सरी थी उस इमारत की हालत ठीक है इसका पता इससे चलता है कि उसमें ऊपर के दो फ्लोर पर अभी भी कई परिवार रह रहे हैं। भूतल पर डिस्पेन्सरी थी। 
इससे डायरेक्टर की भूमिका पर सवालिया निशान लग जाता है। 
सीजीएचएस के डायरेक्टर सतीश वाई एच  को इस पत्रकार ने फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी एवं सीजीएचएस की डीजी रोली सिंह का इस बारे में कहना है कि वह इस मामले को देखेंगी।


(इंद्र वशिष्ठ दिल्ली में 1989 से पत्रकारिता कर रहे हैं। दैनिक भास्कर में विशेष संवाददाता और सांध्य टाइम्स (टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) में वरिष्ठ संवाददाता रहे हैं।)