Wednesday, 7 May 2025

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकवादियों की रीढ़ तोड़ दी, पाकिस्तान फिर बेनकाब


भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों की रीढ़ तोड़ दी

पाक फिर बेनकाब 




इंद्र वशिष्ठ, 
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकियों के 9 अड्डों को पूरी तरह तबाह/बर्बाद करके आतंकी गतिविधियों की रीढ़ तोड़ दी। 

भारतीय सशस्त्र बलों ने 6-7 मई की रात के एक बज कर पांच मिनट से डेढ़ बजे के बीच आतंक के 9 अड्डों को निशाना बनाया और उनको पूरी तरह तबाह/बर्बाद कर दिया। 
विदेश सचिव विक्रम मिसरी , कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बुधवार सुबह नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में मीडिया को जानकारी दी। 
सटीक सूचना, अचूक निशाना-
भारतीय सेना ने  बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंक के अड्डों का चयन विश्वनीय खुफ़िया सूचनाओं के आधार पर किया गया। ताकि आतंक गतिविधियों की रीढ़ तोड़ी जा सके। ये खास ध्यान दिया गया कि निर्दोष नागरिकों और उनकी इमारतों को नुकसान न पहुंचे। इन हमलों से अभी तक किसी निर्दोष नागरिक को क्षति पहुंचने की खबर नहीं है। 
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 5 कैम्प नष्ट- 

सवाई नाला कैम्प-
आपरेशन सिंदूर के दौरान सबसे पहला हमला पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में सवाई नाला कैम्प स्थित आतंक के अड्डे पर किया गया। ये लश्कर ए तोएबा का ट्रेनिंग सेंटर था। लाइन ऑफ कंट्रोल से 30 किलोमीटर दूर है। 20 अक्टूबर 2024 सोनमर्ग, 24 अक्टूबर 2024 गुलमर्ग और  22 अप्रैल 2025 पहलगाम, इन हमलों में शामिल आतंकियों ने यहीं से प्रशिक्षण लिया था। 
सईदना बिलाल कैम्प-
सईदना बिलाल कैम्प, मुजफ्फराबाद, जैश ए मोहम्मद का अड्डा, यहां हथियार, विस्फोटक और जंगल सरवाइवल की ट्रेनिंग का केंद्र भी था। 
गुलपुर कैम्प कोटली-
गुलपुर कैम्प, कोटली, ये एलओसी से 30 किलोमीटर दूर था। लश्कर ए तोएबा का बेस था, जो रजौरी और पूंछ में सक्रिय था। 20 अप्रैल 2023 को पूंछ में और 9 जून 2024 को रियासी में तीर्थ यात्रियों की बस में हमले में शामिल आतंकियों को यहीं से ट्रेंड किया गया था। 
बरनाला कैम्प भीमबर-
बरनाला कैम्प भीमबर,  यह एलओसी से 9 किलोमीटर दूर है। यहां पर हथियार चलाने, आईईडी बम बनाने और जंगल सरवाइवल प्रशिक्षण का केंद्र था
अब्बास कैम्प, कोटली-
अब्बास कैम्प कोटली, यह एलओसी से 13 किलोमीटर दूर है। लश्कर ए तोएबा के फिदायीन आतंकी यहां पर तैयार होता था। इसकी क्षमता 15 आतंकियों को प्रशिक्षित करने की थी।
पाकिस्तान के अंदर स्थित निम्न 4 कैम्प नष्ट किए गए -

सरजल कैम्प, सियालकोट-
सरजल कैम्प, सियालकोट, यह अंतराष्ट्रीय सीमा से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। सांबा, कठुआ के सामने। मार्च 2025 में जम्मू कश्मीर पुलिस के चार जवानों के हत्यारे आतंकियों को यहां पर प्रशिक्षित किया गया था। 
मेहमूना जोया कैम्प,सियालकोट-
महमूना जोया कैम्प, सियालकोट, यह अंतराष्ट्रीय सीमा से 12-18 किलोमीटर दूर था। यह हिजबुल मुजाहिद्दीन का बहुत बड़ा कैम्प था। ये कठुआ, जम्मू क्षेत्र में आतंक फैलाने का नियंत्रण केंद्र था। पठानकोट एअरबेस पर किया गया हमला भी इसी कैम्प से प्लान और डायरेक्ट किया गया था।
मरकज़ तोएबा, मुरीदके-
मरकज़ तोएबा, मुरीदके, यह अंतराष्ट्रीय सीमा से 18-25 किलोमीटर दूर था। 2008 मुंबई हमले के आतंकियों को यहां पर प्रशिक्षित किया गया था। मुंबई हमले में शामिल अजमल कसाब और डेविड हेडली को भी यहीं पर प्रशिक्षित किया गया था। 
मरकज़ सुभानअल्लाह , बहावलपुर-
मरकज़ सुभानअल्लाह , बहावलपुर यह अंतराष्ट्रीय सीमा से 100 किलोमीटर दूर था। 
ये जैश ए मोहम्मद का मुख्यालय था। यहां पर आतंकियों की भर्ती और प्रशिक्षण का केंद्र भी था। शीर्ष आतंकी यहां पर अक्सर आते थे। 
न्याय के लिए ऑपरेशन सिंदूर-
भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिया गया
ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए वीभत्स आतंकी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए किया गया। 
बर्बर हमला-
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन में पाकिस्तानी और पाक प्रशिक्षित आतंकियों ने पर्यटकों पर बर्बरता पूर्ण हमला किया। 
हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक को कायरतापूर्ण मौत के घाट उतार दिया गया। 
26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद ये भारत में हुए किसी आतंकवादी हमले में मारे गए आम नागरिकों की संख्या की दृष्टि से पहलगाम सबसे गंभीर घटना है।
 इस बर्बरता पूर्ण हमले में लोगों को करीब से, परिवारों के सामने सिर में गोली मारी गई।  हत्या के इस तरीके से परिवार के सदस्यों को जानबूझकर आघात पहुँचाया गया। साथ ही उन्हें ये नसीहत भी दी गई कि वे वापस जा कर इस संदेश को पहुंचा दें। 
हालात खराब करना मकसद-
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि ये हमला स्पष्ट रूप से कश्मीर में बहाल हो रही सामान्य स्थिति को बाधित करने के उद्देश्य से किया गया। क्योंकि पर्यटन फिर से अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बन रहा था। इस हमले का मुख्य उद्देश्य इसे प्रतिकूल रुप से प्रभावित करना था। पिछले साल  सवा दो करोड़ से अधिक पर्यटक कश्मीर गए थे। इस हमले का मुख्य उद्देश्य इसलिए संभवतः यह था कि इस केंद्र शासित  क्षेत्र में विकास, प्रगति को नुकसान पहुंचा कर पिछड़ा बनाए रखा जाए। पाकिस्तान से लगातार होने वाले सीमापार आतंकवाद के लिए उपजाऊ जमीन बनाने में सहायता की जाए। 
दंगे भड़काने का इरादा-
पहलगाम हमले का ये तरीका कश्मीर और देश भर में साम्प्रदायिक दंगे भड़काने के उद्देश्य से भी प्रेरित था। लेकिन इन प्रयासों को लोगों और सरकार ने विफल कर दिया। 
पहलगाम हमले की जिम्मेदारी आतंकी गिरोह लश्कर ए तोएबा से जुड़े रेसिस्टेंस फ्रंट ने ली। 
पाक का नापाक हाथ बेनकाब-
खुफ़िया एजेंसियों ने इस हमले के समर्थकों और योजनाकारों/साजिशकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई। 
जांच में पाकिस्तान के साथ आतंकियों के संबंध उजागर हुए। जांच और सूचनाओं के आधार पर हमला किया गया। नपी तुली कार्रवाई का उद्देश्य आतंक के ढांचे को समाप्त करना और भारत भेजें जाने वाले संभावित आतंकियों को अक्षम बनाने पर था। भारतीय सेना ने बताया कि किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। अभी तक किसी तरह की नागरिक क्षति की रिपोर्ट नहीं है। 







Monday, 5 May 2025

दिल्ली पुलिस अपराधियों को सज़ा दिलाने की दर बढ़ाएं : गृह मंत्री अमित शाह



दिल्ली पुलिस अपराधियों को सज़ा दिलाने की दर बढ़ाएं : गृह मंत्री अमित शाह


इंद्र वशिष्ठ, 
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए है।
चार्जशीट समय पर-
गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अफसरों द्वारा 60 और 90 दिन के भीतर अदालत में आरोपपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया की निरंतर निगरानी की जानी चाहिए और इस समय सीमा का कड़ाई से पालन होना चाहिए। 
 सज़ा दर बढ़ाएं -
जघन्य अपराधों के मामलों में वर्तमान दोष सिद्धि दर को कम से कम 20 प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास किए जाएं।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन से ज़मीनी स्तर पर पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और ज़िम्मेदारी बढ़ेगी। 
ई-समन-
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ई-समन को सीधे अदालत से ही प्रेषित किया जाना चाहिए और इनकी प्रति स्थानीय थाना को भी मिलनी चाहिए।  अभियोजन निदेशालय में नियुक्ति की प्रक्रिया में तेज़ी लानी चाहिए और किसी भी मामलें में अपील के बारे में निर्णय अभियोजन निदेशालय द्वारा ही लिया जाए।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गृह मंत्रालय में दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ राष्ट्रीय राजधानी में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की। 
बैठक में पुलिस, जेल, कोर्ट, अभियोजन और फॉरेन्सिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। 
बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव, दिल्ली के  मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोरा, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक, और नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक सहित गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


गिरोहों को बेरहमी से खत्म करना
दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता हो 

गृह मंत्री के निर्देश की धज्जियां उड़ाई-
गृह मंत्री अमित शाह ने इसके पहले 28 फरवरी को कानून व्यवस्था की बैठक में निर्देश दिए थे, कि दिल्ली में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से संबंधित मामलों में दिल्ली पुलिस की परमिशन की जरुरत नहीं होगी। लेकिन इसके बावजूद दिल्ली पुलिस के भ्रष्ट पुलिस वाले गृह मंत्री के निर्देश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 
खुली छूट-
गृह मंत्री ने इस बैठक में अपराधियों के खात्मे के लिए दिल्ली पुलिस को खुली छूट दी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में अंतरराज्यीय गिरोहों को बेरहमी/क्रूर दृष्टिकोण के साथ खत्म करना दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था को सुधारा जा सके।
डीसीपी थानों में  जन सुनवाई करें-
गृहमंत्री ने कहा कि डीसीपी स्तर के अधिकारी थानों में जाकर जन-सुनवाई शिविर लगाएं और जनता की समस्याओं का समाधान करें। सभी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी)  अपने अधीन थानों में गंभीर केसों की स्वयं  निगरानी करें। आगामी एक वर्ष तक दिल्ली पुलिस प्रत्येक तीन महीने के अंतराल में अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए और इसे आगे चलकर प्रत्येक डेढ़ महीने के भीतर चलाए। 
गृहमंत्री ने कहा कि लगातार खराब काम/प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों और सब-डिविजनो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 
घुसपैठियों पर कार्रवाई-
गृह मंत्री ने निर्देश दिए कि दिल्ली में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों के भारत में घुसने से लेकर उनके दस्तावेज बनवाने और उन्हें यहां रहने में मदद करने वाले पूरे नेटवर्क में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अवैध घुसपैठियों का मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है और इसमें पूरी सख्ती के साथ काम हो और उन्हें चिन्हित कर निर्वासित किया जाए। नशीले पदार्थों के मामलों में इसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की ज़रूरत है। 
पुलिस की मंजूरी की जरुरत नहीं-
गृहमंत्री ने निर्देश दिए कि दिल्ली में  कंस्ट्रक्शन से संबंधित मामलों में दिल्ली पुलिस की परमिशन की जरुरत नहीं होगी।   खोया-पाया, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, चरित्र सत्यापन, ट्रैफिक, वरिष्ठ नागरिकों और हिम्मत एप्प के बारे में लोगों की संतुष्टि के स्तर को जानना बेहद ज़रूरी है और इसके लिए एक थर्ड पार्टी सर्वे कराया जाना चाहिए।
जाम का हल निकालें-
दिल्ली पुलिस रोजाना जाम लगने वाले स्थानों को चिन्हित करे और दिल्ली पुलिस कमिश्नर व मुख्य सचिव बैठक कर इसका त्वरित हल निकालें, जिससे जनता को राहत मिल सके
गृह मंत्री ने कहा दिल्ली में 2020 में हुए सांप्रदायिक दंगों के मामलों के त्वरित निपटान के लिए दिल्ली सरकार विशेष अभियोजक नियुक्त करे जिससे इन मामलों का जल्द निपटान हो सके।

(इंद्र वशिष्ठ दिल्ली में 1989 से पत्रकारिता कर रहे हैं। दैनिक भास्कर में विशेष संवाददाता और सांध्य टाइम्स (टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) में वरिष्ठ संवाददाता रहे हैं।)

Friday, 2 May 2025

माननीयों और मीडिया/जनता के बीच से हटी शीशे की दीवार : दिल्ली विधानसभा



                 खबर का असर


माननीयों और मीडिया के बीच से हटी शीशे की दीवार : दिल्ली विधानसभा



इंद्र वशिष्ठ, 
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा में माननीयों/विधायकों और  मीडिया/जनता के बीच से अलोकतांत्रिक और तानाशाही की प्रतीक शीशे की दीवार को हटा दिया है। 
पारदर्शिता अनिवार्य-
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा, मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उनके कार्य में कोई भी रुकावट या बाधा स्वीकार्य नहीं हो सकती। यह विधानसभा जनता की है और प्रेस की भूमिका जनता को सूचित रखने की है। विधानसभा की कार्यवाही में पारदर्शिता अनिवार्य है।
विजेंद्र गुप्ता ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती  सरकार द्वारा इन अवरोधों की स्थापना, खुले शासन और प्रेस की स्वतंत्रता की मूल भावना के विपरीत थी। इन काँच के अवरोधों को हटाकर, दिल्ली विधानसभा ने मीडिया को सशक्त बनाने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को जनदृष्टि में लाने के अपने संकल्प को पुनः स्पष्ट किया है। यह पहल लोकतांत्रिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने और विधानसभा को एक पारदर्शी, जन-केंद्रित संस्था के रूप में पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
जेल बना दी -
विधानसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार का यह ऐसा अलोकतांत्रिक और अमानवीय कारनामा था, जो किसी सरकार ने कभी नहीं किया। जिसे लोकतंत्र में किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता। 
विधानसभा सदन में माननीयों/विधायकों और मीडिया/जनता के बीच में शीशे की पारदर्शी दीवार खड़ी कर दी गई थी।
यह दीवार जेल में कैदी और मुलाकाती के बीच लगी शीशे की दीवार जैसा अहसास कराती थी। 
पिंजरे से मुक्त-
यह मामला इस पत्रकार द्वारा 24 फरवरी 2025 को उजागर किया गया। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने संज्ञान लिया। 
रोहिणी से भाजपा के विधायक एवं
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस दीवार को हटा कर मीडिया और जनता को इस पिंजरे/कैद से मुक्त करके पहले जैसी लोकतांत्रिक/ खुली स्थिति को बहाल कर दिया। 
तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका-
विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष रामनिवास गोयल के कार्यकाल में विधायकों की सुरक्षा के नाम पर मीडिया और दर्शक दीर्घा में शीशे की यह दीवार लगाई गई। 
जेल में बंद कैदी की तरह पत्रकार शीशे की दीवार के पीछे से ही सदन की कार्यवाही देखने/कवर करने को मजबूर थे।
जो जनता इन नेताओं को चुन कर विधानसभा में बैठने के लायक बनाती है। वह जनता भी सदन की कार्यवाही शीशे की दीवार के पीछे से देखने को मजबूर थी। यह अलोकतांत्रिक, अमानवीय और सरासर तानाशाही थी। 
वैसे तो आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा मीडिया और दर्शक दीर्घा में जब यह दीवार लगाई थी। तभी तत्कालीन विपक्ष यानी भाजपा और मीडिया को इसका विरोध करना चाहिए था। 
केजरीवाल की तानाशाही-
मीडिया की कृपा/मदद के कारण ही अरविंद केजरीवाल का राजनीति में इतना वजूद बना है। लेकिन धूर्त और अहसान फरामोश  अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले मीडिया पर ही तानाशाही दिखाई। मुख्यमंत्री बनते ही उसने दिल्ली सचिवालय में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। पत्रकारों ने विरोध किया तो सचिवालय में पत्रकारों के प्रवेश के लिए एक समय सीमा निश्चित कर दी थी। ऐसा करने से केजरीवाल का असली चेहरा, दोहरा चरित्र और घटिया मानसिकता उजागर हुई। 
बंदिश हटाई-
भाजपा ने अब दिल्ली सचिवालय में मीडिया की एंट्री पर से रोक हटा दी है।  
पहले  भी भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल में सचिवालय ही नहीं, मंत्रियों के घर और दफ़्तर के दरवाजे पत्रकारों के लिए हमेशा खुले रहते थे। 
संसद से सीखें-
संसद भवन में 13 दिसंबर 2023 को लोकसभा में दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदे और रंगीन धुंआ (कलर स्मोक) उड़ाया। नई संसद में लोकसभा सत्र के दौरान सुरक्षा में चूक हुई। 
इसके बावजूद भी लोकसभा और राज्य सभा में मीडिया और दर्शक दीर्घा को पहले की तरह खुला ही रखा गया है। उसे तो किसी भी तरह की  दीवार लगा कर बंद नहीं किया गया।