Thursday 25 April 2024

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार


लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले
 के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार




इंद्र वशिष्ठ, 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर हिंसक हमले और उसके बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित साल 2023 के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एनआईए के अनुसार ब्रिटेन के हाउंस्लो निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा को 22 मार्च 2023 को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में एनआईए की अब तक की जांच से पता चला है कि पिछले साल 19 मार्च और 22 मार्च को लंदन में हुई घटनाएं भारतीय मिशनों और उसके अधिकारियों पर भयानक हमले करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी।

मार्च 2023 में लंदन में हुए हमले 18 मार्च 2023 को खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के प्रतिशोध में किए गए पाए गए।

इंद्रपाल सिंह अफ़ग़ानिस्तान में पैदा हुआ था और लंदन में शराब, सिगरेट और किराने का स्टोर चलाता है। वह लगातार पाकिस्तान  जाता रहता था। पिछले साल अपने परिवार के साथ दुबई होते हुए पाकिस्तान गया और वहां से 9 दिसंबर 2023 को वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आया था। उसी के बाद एनआईए ने आरोपी का पासपोर्ट ज़ब्त कर लिया था और आज गिरफ़्तार किया।


No comments:

Post a Comment